फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers demonstrated for the construction of Kharkiya-Khati road

Bageshwar News: ग्रामीणों ने खरकिया-खाती मार्ग निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 15 May 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 15 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for the construction of Kharkiya-Khati road
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते खाती के ग्रामीण। संवाद
बागेश्वर। विगत पांच साल से निर्माणाधीण खरकिया-खाती मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को खाती के ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पांच किमी सड़क का निर्माण कार्य दो साल में पूरा हो जाना था, लेकिन अब तक मार्ग निर्माणाधीन है। कार्यदायी संस्था ने सड़क का काम अकारण रोक दिया है। सड़क की आस लगाए ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई से बार-बार शिकायत की गई, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सड़क नहीं होने से पर्यटकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ठप पड़े निर्माण कार्य को शुरू करवाने और गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करवाने की मांग की। इस मौके पर मोहन सिंह, खुशाल सिंह, दान सिंह, कलावती, सरस्वती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed