{"_id":"5dab589e8ebc3e01802eba44","slug":"villagers-continue-to-protest-on-the-demand-of-catching-the-tadu-bageshwar-news-hld3610662186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी दिया धरना
विज्ञापन
कांडा तहसील के उत्तरदुग जलमानी गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए धरना देते ग्रामीण।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा/ बागेश्वर। तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर जलमानी, भूलगांव, उत्तर दुग के ग्रामीणों ने शनिवार को दूसरे दिन भी गांव में धरना दिया। इस दौरान शेर सिंह राठौर, नरेंद्र सिंह राठौर, भूपेंद्र सिंह, महिपाल सिंह राठौर ने क्रमिक अनशन किया।
अनशन स्थल पर हुई बैठक में महिला, बुजुर्गों समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात भी गांव में तेंदुआ देखा गया। इसके बावजूद गांव में लगे दोनों पिंजरे खाली हैं। कहा कि विजयपुर क्षेत्र के ग्राम हथरसिया निवासी वन पंचायत के सरपंच पुष्पेश पंत ने भी गांव में तेंदुआ आने की सूचना वनाधिकारियों को दी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने, मारने की मांग की।
धरमघर रेंज कार्यालय और रीमा पुलिस चौकी के स्टाफ ने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मांग पूरी होने तक संघर्ष की बात दोहराते रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रताप सिंह राठौर ने और संचालन उत्तम सिंह राठौर ने किया। इस दौरान रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, दीवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागेश्वर। कांडा के स्यांकोट समेत बागेश्वर के भयेड़ी, गुनाकोट, तिवारी गांव, सात रतवे, नातोला क्षेत्र में तेंदुए का आतंक है। ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। कहा कि यहां तेंदुआ दिन ढलते ही आबादी के किनारे पहुंच रहा है। कई बार दिन में भी इसे देखा गया है। इस कारण बच्चों, महिलाओं का घर से बाहर निकलना दूभर हो चला है। पहले भी तेंदुआ एक बच्चे को उठा ले गया था। ग्रामीणों ने तेंदुए को यहां से पकड़कर घने जंगल में छोड़ने की मांग की है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम तिवारी, मदन मोहन, दीपक तिवारी, धीरज जोशी, दिनेश बिष्ट, महेंद्र राम, प्रभाकर जोशी आदि थे। ब्यूरो