फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers continue hunger strike demanding to catch leopard

तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers continue hunger strike demanding to catch leopard
कांडा तहसील के जलमानी उत्तर दुग गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए धरना देते ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील के उत्तरदुग के भूलगांव तोक में एक बच्ची को निवाला बनाने वाले तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर भूलगांव तोक में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध किया। तेंदुए के जल्द न पकड़े जाने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दोहराई। तेंदुए के भय से ग्रामीण खेतों में तो बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि चार अक्तूबर को भूलगांव में तेंदुए ने पांच साल की दीया को निवाला बना लिया था। बच्ची की मौत के 27 दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है। वक्ताओं ने शासन प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि शाम होते ही तेंदुआ गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। चंचल सिंह राठौर, जगदीश राठौर, हेमंत सिंह, शंकर सिंह, विक्की राठौर क्रमिक अनशन में बैठे। सभा की अध्यक्षता विशन सिंह राठौर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed