{"_id":"57a9bcce4f1c1b1562ee4f12","slug":"village-guards-have-the-performance-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रहरियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रहरियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्राम प्रहरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण समेत कुल चार मांगों को लेकर ग्राम प्रहरियों ने मंगलवार को जोरदार नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने शासन पर उनकी मांगों की उपेक्षा करने का आरोप मढ़ा। सभा के बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को ग्राम प्रहरी यूनियन की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष भुवन सिंह मेहता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने ग्राम प्रहरियों का कार्यकाल 12 साल पूरे हो गए हैं लेकिन उन्हें सम्मान जनक न तो मानदेय दिया जा रहा है और न ही उनका नियमितीकरण ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौसम के अनुसार वर्दी भी नहीं दी जा रही है। सामाजिक सुरक्षा के लाभ देने के कोई बंदोबस्त नहीं हैं। ग्राम प्रहरियों के बीमार पड़ने पर उनका नि:शुल्क इलाज करने, ग्राम प्रहरी की मृत्यु पर एक आश्रित को तैनाती देने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि गत वर्ष मुख्यमंत्री ने नई टिहरी में प्रहरियों को बहुउद्देश्यीय कर्मी घोषित किया था शासनादेश भी जारी हुआ। लेकिन शासनादेश हर जिले में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
लंबित समस्याओं के समाधान के लिए कई बार मांग कर दी गई है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। धरने में एसोसिएशन के जिला सचिव जुगल किशोर, उदय सिंह, देवेेंद्र प्रसाद, नारायण सिंह, कुंवर सिंह राठौर, भवान राठौर आदि शामिल थे।