फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vigilantes young voters through Rangoli and hennai

रंगोली और मेंहदी के जरिए युवा मतदाताओं को किया जागरुक

Sat, 09 Mar 2019 11:50 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 09 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vigilantes young voters through Rangoli and hennai
बागेश्वर डिग्री कालेज में मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साक्षरता क्लब की ओर से छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रंगोलियां और हाथों में मेंहदी भी सजाई।
विज्ञापन


शनिवार को डिग्री कालेज में छात्राओं को स्वीप के जरिये ईवीएम, वीपीपैट के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. हरीश दफौटी ने स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित कराई इसमें विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन बनाने थे। प्रथम स्थान पर बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की मनीषा असवाल, द्वितीय पर स्थान पर बीए चतुर्थ सेमेस्टर की भावना और तृतीय स्थान पर सुशील कुमार बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र रहे। साक्षरता क्लब के सदस्यों ने नृत्य के जरिये भी मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक किया। मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्य सौरभ जोशी ने कुमाऊंनी गीत के जरिये भी जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सीसी तिवारी और संचालन लता ने किया। इस दौरान राहुल सिंह, प्रियंका गस्याल, पूजा कोरंगा, भावना, नरेश कुमार, डॉ भगवती नेगी, दीपा कुमार, डॉ. हेमलता, डॉ. नेहा भाकुनी, डॉ. शालिनी पाठक, पुष्पा जोशी, रश्मि पंत, बीना, धर्मेंद्र वोरा आदि मौजूद थे। 


छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरुक
गरुड़ (बागेश्वर)। स्वीप की टीम ने राजकीय पॉलीटेक्निक और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। स्वीप की टीम ने राजकीय पॉलीटेक्निक गरुड़, डिग्री कालेज गरुड़ और राजकीय आईटीआई कमेड़ी में  छात्र-छात्राओं मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से अपने मतदान केंद्र में आगामी पंचायत और लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने को कहा। इस दौरान स्वीप के ब्लॉक समन्वयक उमेश जोशी, कमल जोशी, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पीसी पांडे  विचार रखे। ब्यूरो 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed