फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   VHP workers celebrate rally, celebrated day

विहिप कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मनाया स्थापना दिवस 

Mon, 03 Sep 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 03 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
VHP workers celebrate rally, celebrated day
बागेश्वर में बाइक रैली निकालते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विहिप कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार करते हुए एकजुटता का संकल्प दोहराया। सोमवार को विहिप कार्यकर्ता मंडलसेरा बाइपास स्थित राम मंदिर के पास एकत्र हुए। इसके बाद एकजुट कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बिलौना, विकास भवन, जिला अस्पताल, कठायतबाड़ा से वापस बाइपास तक रैली निकाली। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया और खीर खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान शेर सिंह मलड़ा, कुलदीप सिंह नगरकोटी, पंकज मेहता, रिंकू खेतवाल, भानू तिवारी, संजय नेगी, भुवन लोहनी, नरेंद्र धामी, हरीश चंदोला, सौरभ कठायत, विजय परिहार, ललित गोस्वामी, हिमांशु मर्तोलिया, पवन साह, अमित देव, दीपक खेतवाल, नवीन पंत आदि थे। 
विज्ञापन


यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई  
बागेश्वर। विहिप कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के दौरान यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। रैली में इक्का दुक्का कार्यकर्ता के पास ही हेलमेट था। बाकी बाइक चालक और वाहनों पर सवार दूसरे कार्यकर्ता बिना हेलमेट थे। बाइक रैली नगर भर का भ्रमण कर वापस लौटी। लेकिन पुलिस प्रशासन इससे बेखबर बना रहा। रैली के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन और पुलिस प्रशासन की निष्क्रिय भूमिका पर क्षेत्रवासियों ने सवाल भी उठाए।  
विज्ञापन

सोमवार को निकाली गई विहिप की बाइक रैली में अराजकता हावी रही। रैली में कोई भी बाइक चालक और सवार हेलमेट में नजर नहीं आया। कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों की धज्जियां और पुलिस की सक्रियता का जमकर मजाक उड़ाया। अतिरेक में कार्यकर्ता यातायात नियमों को तोड़ते हुए घंटों तक नगर में फर्राटा भरते रहे। दूसरी ओर यातायात चेकिंग और सतर्कता के दावे कर रहा पुलिस प्रशासन इससे बेखबर बना रहा। रैली ने नगर भर का भ्रमण किया। लेकिन कहीं भी पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक सवारों की रैली को नहीं रोका। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed