{"_id":"577552bf4f1c1b3b1e79acff","slug":"vehicles-parking-in-the-park-opposed-to-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा पार्क में वाहन पार्किंग बनाने के निर्णय का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा पार्क में वाहन पार्किंग बनाने के निर्णय का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
बच्चा पार्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नागरिक मंच ने नुमाईशखेत मैदान के पास वैणीमाधव मंदिर के समीप बच्चा पार्क में कार पार्किंग बनाने के पालिका के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। मंच के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष से कार पार्किंग बनाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
नगर पालिकाध्यक्ष को सौंपे इस पत्र में मंच के अध्यक्ष पंकज पांडे और सचिव आलोक साह गंगोला ने कहा है कि नगर के एकमात्र बच्चा पार्क को पालिका ने पहले अपने गोदाम के रूप में उपयोग किया। इस कारण बच्चे पार्क का उपयोग नहीं कर सके। अब पालिका 56.87 लाख रुपये की लागत से निजी कार पार्किंग बनवा रही है। इसके लिए शासन ने पहली किश्त के रूप में 22.75 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के हितों के लिए निर्मित पार्क के साथ ही किसी भी तरह खिलवाड़ नहीं किया जाए। पार्क के जरिए जहां बच्चों का मानसिक, शारीरिक विकास होता रहा है। इसे संरक्षित करने का काम भी पालिका का ही होता है। सार्वजनिक हित को दरकिनार करके निजी वाहन स्वामियों के हितों के काम करना किसी भी तरह न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से कार पार्किंग के निर्णय पर शीघ्र पुनर्विचार करने को कहा है।
विज्ञापन
नपा अध्यक्ष ने कल बुलाई बोर्ड बैठक
नगर पालिका परिषद के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि वेणीमाधव मंदिर के समीप अवस्थापना विकास निधि से स्वीकृत पार्किंग और प्रथम तल में पार्क निर्माण किया जाना है। मामले में नागरिक मंच द्वारा आपत्ति जताने पर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने दो जुलाई को दोपहर तीन बजे पालिका की बैठक आहूत की है। बैठक में इस मामले के अलावा 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के उपयोग पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने सदस्यों से बैठक में आवश्यक रूप से मौजूद रहने को कहा है।
विज्ञापन