फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vehicle For Election

विधानसभा चुनाव के लिए होगा 700 वाहनों का अधिग्रहण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicle For Election
बागेश्वर/अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और लाने के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों के अधिग्रहण की कार्यवाही शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को करीब 700 वाहनों की दरकार होगी। फिलहाल परिवहन विभाग को 675 वाहनों का अधिग्रहण करना है। बाकी वाहनों को जरूरत और प्रशासन के निर्देशानुसार अधिग्रहीत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में दो विधानसभाओं के 376 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। मतदान संपन्न कराने के लिए जिला मुख्यालय से इन केंद्रों में पोलिंग पार्टियों को वाहनों की मदद से भेजा जाएगा। परिवहन कार्यालय के अनुसार प्रशासन ने 600 मैक्सी, 30 ट्रैवलर और 45 बसों के अधिग्रहण के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ केसी पलड़िया ने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण के लिए काम शुरू हो गया है। मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने बिलौना और मालता बाईपास में टैक्सी चालकों को वाहनों के अधिग्रहण के संबंध में जानकारी दी। एआरटीओ पलड़िया ने बताया कि फिलहाल प्रशासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।
उधर, अल्मोड़ा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों के अधिग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। पोलिंग पार्टियों के बूथों पर आने-जाने के लिए केमू, रोडवेज समेत अन्य बसों का अधिग्रहण किया जाएगा।

आरटीओ डॉ. गुरुदेव सिंह ने बताया कि मांग के अनुसार बसों को चिह्नित किया जा रहा है। इधर रोडवेज बसों का विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहण होने से बसों की कमी हो जाएगी। इससे विभिन्न रूटों पर संचालन प्रभावित रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed