फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Various organizations raised problems in front of the minister

मंत्री के सामने विभिन्न संगठनों ने उठाईं समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Various organizations raised problems in front of the minister
बागेश्वर में सहकारिता मंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान करते संजय लाल साह जगाती। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत के बागेश्वर आगमन पर विभिन्न संगठनों ने उनके सामने समस्याएं उठाईं। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इफ्को प्रतिनिधि संजय साह जगाती ने बागेश्वर में राज्य सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग उठाई। उन्होंने मंत्री को बागेश्वर की जनता की ओर से स्मृति चिह्न भी भेंट किया। सभासद धीरेंद्र परिहार ने डिग्री कॉलेज के खेल के चारों ओर पाइप लाइन की सुविधा देने, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम प शौचालय की व्यवस्था करने और खेल मैदान से नदी के छोर पर वायर फेंसिंग करने की मांग उठाई। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन जिला इकाई के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में रिक्त पदों पर समायोजित करने और एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मियों को स्टाफ नर्स की भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग की है। डिग्री कॉलेज बागेश्वर के छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने कॉलेज में छात्रसंघ भवन का निर्माण करने, सभागार बनाने, कैंटीन और छात्रावास का सुधारीकरण करने, पेेजयल व्यवस्था दुरुस्त करने, वाईफाई की सुविधा प्रदान करने की मांग की। कांडा डिग्री प्रशासन ने मंत्री को दिए ज्ञापन में विभिन्न कार्यों के निर्माण के लिए भेजी गई 6.33 करोड़ की डीपीआर को मंजूरी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed