फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   v

मनोज दानू और माया कोरंगा बने चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
v
कपकोट/बागेश्वर। पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल कपकोट में जूनियर और सब जूनियर वर्ग के लिए दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में मनोज दानू और माया कोरंगा चैंपियन रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रिंसिपल एमएस बिष्ट और सह प्रबंधक विमला बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मनोज दानू ने तीन वर्गों की दौड़ समेत लंबीकूद और चम्मच रेस जीती। माया कोरंगा ने तीन रेस समेत समेत लंबीकूद में पहला स्थान पाया। मनोज वाछमी 1000 मीटर रेस में विजेता और लंबीकूद में उपविजेता रहे। कविता दानू 100 मी. रेस में पहले और 400 मी. में दूसरे स्थान पर रहीं। प्राइमरी वर्ग में प्रिंस दानू ने दौड़ की चार स्पर्धाएं जीतीं। जलेबी रेस में गौरव रावत, आर्यंश, पवन कुमार ने जीत हासिल की। कबड्डी में अरावली हाउस, सतपुड़ा हाउस विजेता बने। प्रबंधक हरीश बिष्ट ने विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान भावना, त्रिलोक, मनोज कुमार, हेमंत गोस्वामी, पल्लवी, हर्षिता बिष्ट, हेमलता, चंपा, हंसी, वंदना, दीपा, हेमा, खष्टी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed