फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarayani is Political Gathering too

Bageshwar News: राजनीतिक दलों को मंच उपलब्ध कराता है उत्तरायणी का मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani is Political Gathering too
उत्तरायणी मेले को लेकर सजाया जा रहा बाबा बागनाथ का मंदिर। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में वर्ष 1921 से राजनीतिक पंडाल सजते आए हैं। मेले में राजनीतिक दलों के अलग-अलग पंडाल लगते हैं। पंडालों से राजनीतिक दलों के लोग अपनी पार्टियों की रीति-नीति लोगों के सामने रखते हैं। उत्तरायणी मेले के यह राजनीतिक पंडाल राजनीतिक दलों की दिशा और दशा को तय करते हैं।
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले के पंडाल राजनीतिक दलों के लिए अपनी बात जनता के सामने रखने का बेहतर मंच रहा है। वर्ष 1921 के ऐतिहासिक कुली बेगार आंदोलन ने उत्तरायणी के मेले में राजनीतिक दलों को अपने विचार रखने का मंच प्रदान किया। वर्ष 1921 से उत्तरायणी के मेले में अलग से राजनीतिक दलों के पंडाल सजते हैं। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी आदि के दिग्गज नेता अपनी बात जनता के सामने रखते हैं। अपनी पार्टी की नीतियों को लोगों के सामने रखते हैं।
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले में होने वाली राजनीतिक दलों की सभाओं पर जनता की नजर रहती है। लोग इन सभाओं में राजनीतिक दलों के संकल्प और नीतियों पर विचार करते हैं। उत्तरायणी के मेले में सरयू बगड़ में सजने वाले राजनीतिक पंडाल में भाषण देने के लिए राजनीतिक दलों के आला नेता भी लालायित रहते हैं। इस बार 15 जनवरी को पंडालों में अलग-अलग राजनीतिक दलों की सभाएं होगी। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता बागेश्वर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद हो रहे मेले को लेकर अपार उत्साह
बागेश्वर। कोरोना के कारण उत्तरायणी के मेले पर दो साल तक ब्रेक लगा रहा। वर्ष 2021 और 2022 में कोरोना के कारण मेला नहीं हुआ। दो साल के बाद हो रहे उत्तरायणी मेले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आयोजक नगरपालिका ने नगर को भव्य रूप से सजाया है। नगर के घाटों, मंदिरों को सुंदर रूप दिया है। नगर में स्थित मोटर पुलों में लाइटिंग की तैयारी की जा रही है। मेलास्थल नुमाइशखेत मैदान में मनोरंजन के साधन छोटे-बड़े झूले लग गए हैं। नगर के साथ ही पूरे जिले के लोगों को उत्तरायणी के मेले का बेसब्री से इंतजार है। इस बार मेला मकरसंक्रांति 14 जनवरी से 24 जनवरी तक होगा। संवाद
सुनाई देगी लोक विधाओं गूंज
बागेश्वर। उत्तरायणी का मेला लोक कलाकारों को मंच प्रदान करता रहा है। मुख्य मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टार नाइट का आयोजन होता है, तो नगर के पीपल चौक में लोक विधा के जानकार झोड़ा, भगनौल आदि लोक विधा का गायन करेंगे। मेले से कुमाऊं की इन पुरातन लोक विधा के संरक्षण में मदद मिलती है। संवाद

कुश्ती दंगल का भी होगा आयोजन
बागेश्वर। उत्तरायणी के मेले में इस बार कुश्ती दंगल का भी आयोजन होगा। कुश्ती दंगल का आयोजन नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी दलीप सिंह खेतवाल कर रहे हैं। कुश्ती दंगल के विजेता को 25000 हजार रुपये और ट्राफी, उप विजेता को 11000 रुपये नकद और ट्राफी प्रदान की जाएगी। मेले में कबड्डी के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। मेहंदी प्रतियोगिता और बेबी शो का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed