फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarayani Fair

उत्तरायणी मेले का उद्घाटन

Fri, 15 Jan 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 15 Jan 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani Fair

 विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने देर शाम यहां उत्तरायणी मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की संास्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए सभी से मिलजुलकर काम करने का आह्वान किया। उत्तरायणी मेले को अब राज्य मेले का दर्जा देने की कार्रवाई  पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


मेले का उद्घाटन दोपहर बाद दो बजे मुख्यमंत्री को करना था। उनका कार्यक्रम टलने के कारण विधानसभा अध्यक्ष साढे़ चार बजे यहां पहुंचे। बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नुमाइशखेत गेट पर रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। स्टालों को देखा और योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन


 बाद में दीप जलाकर सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया। अध्यक्ष श्री कुुंजवाल ने कहा कि सरकार सांस्कृतिक धार्मिक विरासतों को बचाने और  समृद्ध करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले को राज्य मेले का दर्जा देने की कार्रवाई अब पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुछ विलंब हुआ है। उत्तरायणी मेले के लिए बागेश्वर में आठ लाख और कपकोट में तीन लाख रुपये मिलेंगे। संचालन जयंत भाकुनी ने किया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश
रावत चाहकर भी इस कार्यक्रम में नहीं आ सके। अब वह मेले के समापन के मौके पर आएंगे।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राजेंद्र टंगड़िया, गोपाल दत्त भट्ट, कुुंती परिहार, राजेेंद्र बाराकोटी, भुवन पाठक, गीता रावल, रेखा खेतवाल, राम प्रसाद टम्टा, जय सिंह दानू, सिकंदर पवार, भगत रावल, भगत डसीला, सुनील भंडारी, रघुवीर दफौटी, देवेंद्र परिहार, नवीन साह, मुन्ना पांडे, किसन कठायत, कैलाश मोहन, विनोद पाठक, नागेश्वरी जोशी, तारा साह, दीप जोशी आदि उपस्थित थे।


 विधान सभा अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान किया कि कल 15 जनवरी की सुबह मकर संक्रंाति पर सरयू में डुबकी लगाने के साथ इस बात का संकल्प लें कि जिन जन प्रतिनिधियों ने अच्छा काम किया है, अगले चुनाव में उन्हें ही जिताएंगे। उन्होंने गैरसैंण राजधानी के लिए भी लोगों से एकजुटता का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed