{"_id":"5a5e36584f1c1b91268b4ba3","slug":"uttarayanani-fair-at-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में उत्तरायणी मेला अपने शबाब पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में उत्तरायणी मेला अपने शबाब पर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में उत्तरायणी मेला मंच पर कलाकारों के साथ घुघुती माला पहने पूर्व सीएम हरीश रावत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान बागनाथ की नगरी में आयोजित कुमाऊं का सुप्रसिद्ध उत्तरायणी का मेला अपने शबाब पर है। सोमवार की रात मुंबई से आई टीम वैशाली विजय बॉलीवुड म्यूजिक के नाम रही। मेलार्थियों ने गायक आमिर के गीत दिल दिया कभी, कभी दिल में खयाल आता है... का लुत्फ उठाया। स्थानीय कलाकारों के उत्तरैणकि म्याल लागि र सरयू क बगड़ में... समेत कई अन्य मनभावन गीतों में मेलार्थी थिरकने को मजबूर हो गए। मेले में आयोजित कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले में सोमवार की रात स्टार कलाकार वैशाली विजय ने पिया तू अब तो आ जा..., सत्यम शिवम सुंदरम... गीत गाया। टीम में शामिल अन्य कलाकारों में सागर श्रीवास्तव और राजेश्वर पलक ने कई गीत गाए। स्थानीय स्कूलों के बच्चों, लोक कलाकारों, सूचना और संस्कृति विभाग के कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों की शुरूआत खोली का गणेशा हो... गाकर की। उन्होंने बेड़ू पाको बारो मासा...., आजकल हैरे ज्वाना मेरि नौली परांणा... समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
स्थानीय कलाकारों के मन भावन कार्यक्रमों में दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। मंगलवार को एंजल्स एकेडमी कपकोट के बच्चों ने मंच पर घुघुति डांस करके पूर्व सीएम को घुघुतों की माला भेंट की। कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया।
विज्ञापन
वहां नगर पंचायत अध्यक्ष गीता रावल, विधायकों में गोविंद कुंजवाल, करन मेहरा, हरीश धामी, पूर्व विधायकों में ललित फर्स्वाण, मनोज तिवारी, अल्मोड़ा सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, मेला प्रायोजक सहारा इंडिया के फ्रेंचाइजी हेड सुमित मेहता, भुवन कांडपाल, रघुवीर दफौटी, संजय साह, पंकज पांडे, जगदीश जोशी, ललित तिवारी, मनोज कपकोटी, सूरज जोशी, अंकुर उपाध्याय और नागेश्वरी जोशी आदि थे।