फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ में चांदी की तरह चमक रहे पहाड़: बर्फबारी के बीच सुर्खियों में बाल योगी की तपस्या, देखें तस्वीरें

Tue, 05 Dec 2023 06:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Dec 2023 06:30 PM IST
सार


उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। बागेश्वर में  बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हो गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand snowfall: snowfall in bageshwar
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर में उच्च हिमालयी क्षेत्र में सोमवार की रात एक बार फिर हिमपात हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं।

 

उच्च हिमालयी क्षेत्र चिल्ठा (कर्मी) की पहाड़ी के साथ ही जांतोली, खाती, वाछम आदि में जमकर बर्फबारी हुई है। मंगलवार की सुबह तक हुई बर्फबारी से पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। बर्फबापी से चिल्ठा क्षेत्र का सौंदर्य निखर गया है।

Uttarakhand snowfall: snowfall in bageshwar
बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर में  बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। सुबह और शाम काफी ठंड पड़ने लगी है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था।
Uttarakhand snowfall: snowfall in bageshwar
बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह तक आसमान बादलों से ढंका था। बारिश के आसार बन रहे थे। सुबह 10 बजे बाद बादल छंटने लगे। धूप खिल आई। दोपहर बाद आसमान फिर बादलों से घिर गया। बारिश, बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand snowfall: snowfall in bageshwar
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बीच सुर्खियों में बाल योगी की तपस्या
कर्मी (कपकोट) के चिल्ठा में बर्फबारी के बीच एक बाल योगी की तपस्या खूब चर्चाओं में है। चिल्ठा मंदिर में निवास करने वाले बाल योगी का बर्फबारी के बीच योगाभ्यास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय निवासी एडवोकेट केएस बिष्ट ने बताया कि बाल योगी बाबा कई सालों से चिल्ठा में रहकर तपस्या करते हैं। स्थानीय लोगों को योगाभ्यास भी कराते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed