{"_id":"6ac68b08859a1a66070dcf63","slug":"a-month-has-passed-yet-the-responsible-authorities-remain-unmoved-the-height-gauges-of-the-saryu-bridge-lie-broken-right-under-the-polices-nose-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128570-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: महीना बीता पर नहीं जागे जिम्मेदार, पुलिस की नाक के नीचे टूटे पड़े सरयू पुल के हाइट गेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: महीना बीता पर नहीं जागे जिम्मेदार, पुलिस की नाक के नीचे टूटे पड़े सरयू पुल के हाइट गेज
Wed, 07 Oct 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के ऐतिहासिक सरयू पुल की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार महकमों की बेरुखी किस कदर हावी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाइट गेज टूटे हुए करीब एक महीने का लंबा समय बीत चुका है। एनएच की ओर से पुल को भारी वाहनों के लिए अस्वस्थ घोषित करने के बावजूद, नगर के बीचों-बीच लगा यह सुरक्षा घेरा बीते एक माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है और जिम्मेदार महकमे आंखें मूंदे बैठे हैं।
करीब एक महीने पहले जब एनएच ने पुल की सेहत पर खतरा बताते हुए हाइट गेज स्थापित किए थे तब दावा किया गया था कि अब सरयू पुल से होकर कोई भी भारी वाहन नहीं गुजर पाएगा लेकिन पुलिस और प्रशासन के इन दावों की हवा एक महीने के भीतर ही निकल गई। रात ढलते ही जब चेकिंग प्वाॅइंट से पुलिस गायब होती है तो भारी वाहन चालक मौका पाकर धड़ल्ले से पुल से गुजरते हैं। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि एक महीने से हाइट गेज टूटकर लटक रहा है लेकिन न तो पुलिस अपराधियों और दबंग वाहन चालकों का सुराग लगा पाई है और न ही एनएच ने इसे दोबारा दुरुस्त कराने में कोई ठोस दिलचस्पी दिखाई। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी के बाद भी महीने भर से जारी यह लापरवाही पुलिसिया इकबाल और प्रशासनिक दावों को सीधा मुंह चिढ़ा रही है।
....कोट
पुलों को सुरक्षित रखने के लिए हाइट गेज लगाए गए हैं। कई बार क्षतिग्रस्त हाइट गेज की मरम्मत कराई जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद दबंग व लापरवाह वाहन चालक इन्हें बार-बार तोड़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इस संबंध में कई बार औपचारिक शिकायत दी जा चुकी है ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। -पीपी गोस्वामी, एई एनएच
विज्ञापन
......कोट
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से हाइट गेज को क्षति पहुंचाने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलों से अवैध रूप से गुजरने वाले भारी वाहनों को रोकने के लिए यातायात पुलिस को मौके पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। -अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर