{"_id":"a348768b8d805720dca6a23a248dbd5b","slug":"uttarakhand-police-won-the-football-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस ने जीती फुटबाल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पुलिस ने जीती फुटबाल चैंपियनशिप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइशखेत मैदान में स्व. नवीन सिंह फर्स्वाण की याद में फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस देहरादून ने आसाम राइफल्स की टीम को 4-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने विजेताओं को ट्राफी भेंट की। रविवार को फाइनल मुकाबला उत्तराखंड पुलिस और आसाम राइफल के बीच हुआ। उत्तराखंड पुलिस ने चार गोल से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, विशिष्ट अतिथि विधायक चंदन राम दास थे। उन्होंने विजयी टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। खेलप्रेमी कलाकार सुरेश लाल जयसूर्या ने मैन ऑफ द मैच को स्वनिर्मित स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, केएमवीएन के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल, पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल, पालिकाध्यक्ष गीता रावत, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, गरुड़ के प्रमुख भरत फर्स्वाण, सुनील भंडारी, सुल्तान खान, विनोद पाठक, मुन्ना पांडे, फिरोज अख्तर, नीरज उपाध्याय, नवीन साह, सूरज जोशी आदि उपस्थित, ललित तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
फुटबाल प्रतियोगिता के समापन के लिए पर्यटन मंत्री दिनेश धनै को यहां आना था, प्रशासन ने इसकी तैयारियां भी कर ली थी, लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया, उनके स्थान पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने समापन किया।