फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand mass movement of conscience Pothing

उत्तराखंड जन चेतना मंच पोथिंग का आंदोलन

Thu, 17 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Thu, 17 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand mass movement of conscience Pothing
उत्तराखंड जन चेतना मंच  के बैनर तले ग्राम पंचायत पोथिंग की 14 समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। यहां हुई सभा  में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन, तेज करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल तिवारी पोथिंग में बुधवार को लोकपाल सिंह, तारा दत्त जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, महेश चंद्र जोशी, पुरुषोत्तम जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे।

 मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क की हालत खस्ता है।

 अन्य स्वीकृत सड़कों का निर्माण ठप है। हाईस्कूल का उच्चीकरण न होने से बच्चों को आगे की शिक्षा नहीं मिल पा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, स्टाफ की तैनाती न होने से हर कोई परेशान है। समस्याओं के समाधान के लिए कई बार शासन, प्रशासन से मांग की लेकिन कोई सुन नहीं रहा।
विज्ञापन


सभा में चेेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो आंदोलन तेेज किया जाएगा। सभा का संचालन संरक्षक खुशाल गढ़िया ने किया।

 यहां पूर्व विधायक सिंह गढ़िया, ग्राम प्रधान चंपा देवी, हरि दत्त जोशी, मदन सिंह, प्रेम सिंह, पदम सिंह, शेर सिंह, रूप सिंह, भागीरथी गढ़िया, जानकी, ललिता, पार्वती, हेमा शांति, दानुली देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed