फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   uttarakhand foundation day celebrated across the state

धूमधाम से मनाई राज्य स्थापना की 18वीं वर्षगांठ

Sat, 10 Nov 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 10 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand foundation day celebrated across the state
बागेश्वर में राज्यसभा स्थापना दिवस के मौके पर कलाकार बच्चों को पुरस्कृत करती डीएम। - फोटो : अमर उजाला
राज्य के 18 वर्ष पूरे होने पर जिले भर में राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय में शहीद प्रतिमा पर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूली छात्रों और एनसीसी कैडेटों ने प्रभात फेरी निकाली। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे सीईओ कार्यालय के सभागार में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डीएम और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


गायत्री विद्या मंदिर, राबाइंका, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, राइंका मंडलसेरा, विवेकानंद इंका कॉलेज मंडलसेरा, विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका, पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन दीप चंद्र जोशी, हेम लोहनी ने किया। प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतियोगियों को डीएम ने इनाम बांटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीडीओ एसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार बागेश्वर दया चंद्र टम्टा, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विजेंद्र जोशी, प्राचार्य डायट डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, ले. मोहन धामी, ले. शंकर रौतेला, कमलेश तिवारी, चरण सिंह बघरी, केपी चंदोला, नीमा जंगपांगी, मोहन पांडे, भानू तिवाड़ी आदि थे।  

राज्य स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया
राज्य स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया। भाजपा ने राज्य स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने राज्य के विकास के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने को कहा।


मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, राजेंद्र बोरा, किसन बोरा, बहादुर कोरंगा, रमेश जोशी, डीके जोशी, रतन सिंधी, हरीश रावत, इंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। कांग्रेस पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया। वहां ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, संजय फर्स्वाण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम, प्रकाया कोहली, भूपाल गढ़िया आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed