फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Bageshwar News: house fire in bageshwar

Bageshwar Fire News: मकान में लगी आग, बच्चे को चारपाई से बांध अकेला छोड़कर चले गए थे माता-पिता, ऐसे बची जान

Wed, 24 Jan 2024 05:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Jan 2024 05:16 PM IST
सार

बागेश्वर में एक मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर का सामान जलकर खाक हो गया। आग में चार साल का मासूम फंस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के चंदन और गीता अपनी जान की परवाह छोड़कर आग की लपटों के बीच घर में घुस गए और बच्चे को बचा लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Bageshwar News: house fire in bageshwar
आग - फोटो : संवाद

विस्तार

बैजनाथ क्षेत्र के पचना गांव में मंगलवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर का सामान जलकर खाक हो गया। आग में चार साल का मासूम फंस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के चंदन और गीता अपनी जान की परवाह छोड़कर आग की लपटों के बीच घर में घुस गए। उन्होंने मासूम को सकुशल बाहर निकाल लिया। आग से मासूम के दोनों पैर झुलस गए।

विज्ञापन


गांव के महेश राम मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मंगलवार को महेश  मजदूरी करने दूसरे गांव में गए थे। पत्नी आरती जंगल में लकड़ी लेने गई थी। बड़ा बेटा आंगनबाड़ी में पढ़ने गया था। चार साल के बेटे युवराज को चारपाई के खूंटे से बांधकर घर में अकेला छोड़ा गया था। दोपहर अचानक महेश के मकान से धुंआ उठने लगा। गांव के चंदन प्रसाद और गीता देवी वहां पहुंची तो अंदर से बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इस बीच आग की लपटें निकलने लगीं। 
विज्ञापन


चंदन और गीता साहस का परिचय देते हुए धधक रही आग के बीच मकान के अंदर घुस गए। वहां बच्चे का पैर रस्सी से बंधा देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन रस्सी काटकर बच्चे को बाहर निकाला गया लेकिन सामान को नहीं बचाया जा सका। मासूम का एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: IIM काशीपुर 27-28 जनवरी को स्टार्टअप एक्सपो का करेगा आयोजन, जानें क्या रहेगा खास


मकान में रखी गई थी अंगीठी
बताया जा रहा है कि मकान में अंगीठी रखी गई थी, उसी से आग भड़की होगी। पटवारी सुरेश सिंह राठौर ने आशंका जताई कि अंगीठी में शायद कोई कपड़ा गिरा होगा। कपड़े में लगी आग फैल गई होगी।

ग्रामीणों ने बुझाई आग
ग्राम प्रधान प्रकाश कोहली, फायर यूनिट, बैजनाथ थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीणों  ने आग बुझा दी थी। प्रभावित परिवार को राजस्व पुलिस ने खाद्य सामग्री की किट प्रदान की। पटवारी सुरेश सिंह राठौर ने कहा कि आग से घर में रखी सामग्री जल गई है। आग से प्रभावित परिवार को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed