{"_id":"61c225d71b5905738d4efa98","slug":"uttarakhand-andolankari-of-garur-bageshwar-news-hld448386911","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता को घोषित करें राज्य आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता को घोषित करें राज्य आंदोलनकारी
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते गरुड़ के व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़/बागेश्वर। व्यापार मंडल गरुड़ ने व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने के लिए डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सम्मान और आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र दिलाने की मांग की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडेय के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय में नारेबाजी की। कहा कि राज्य निर्माण में क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों का अहम योगदान रहा है। कई बार व्यापारी और जनता शासन-प्रशासन से राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग कर चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।
व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर क्षेत्र के सभी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को राज्य आंदोलनकारी घोषित कर प्रमाणपत्र दिलाने की मांग की। इस मौके पर दीवान सिंह नेेगी, रोहित चंद्र पांडेय, गंगा सिंह नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
25 दिसंबर तक आख्या पेश करें
बागेश्वर। राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए डीएम विनीत कुुमार ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों से अपने क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों के अभिलेखों की पुन: जांच कर आख्या 25 दिसंबर तक पेश करने के लिए कहा है। जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने राज्य आंदोलनकारियों का पक्ष सुना। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपना पक्ष रख लिया है।
उनके अभिलेख और साक्ष्यों का गहनता से परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों से किसी भी प्रकार का साक्ष्य और अभिलेख मिलने पर संबंधित एसडीएम के यहां उपलब्ध करवाने के लिए कहा। बैठक में एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसपी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम हर गिरी, पारितोष वर्मा, राजकुमार पांडेय आदि थे।