फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Use of inferior materials in stadium construction

स्टेडियम निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Use of inferior materials in stadium construction
बागेश्वर के दौफाड़ में स्टेडियम निर्माण में कंकरीट की प्रयोग की जा रही मिट्टी। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से युवाओं में रोष उत्पन्न हो गया है। युवाओं ने निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दोफाड़ में 98 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। पुंगरघाटी विकास मंच दुग नाकुरी के संयोजक हरीश कालाकोटी ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण कार्य में कंकरीट के स्थान पर मिट्टी मिश्रित रोड़ी का प्रयोग किया जा है। इससे स्टेडियम को मजबूती नहीं मिल पाएगी। इसकी जानकारी मिलने पर युवाओं ने कुछ दिन पूर्व कार्य भी रुकवाया लेकिन ठेकेदार ने फिर भी मनमानी बंद नहीं की।
विज्ञापन

घटिया सामग्री के प्रयोग पर मंच के अध्यक्ष राजेश रौतेला, सुरेश कालाकोटी, रोहित सिंह, हिमांशु कालाकोटी, हरिओम सिंह, दीवान सिंह, भगवत सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का मलबा जहां-तहां फेंकने से कई घरों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया कि मामले में सीएम को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने घटिया सामग्री का प्रयोग बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोफाड़ स्टेडियम के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत मिली है। जिला युवा कल्याण अधिकारी से निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। - राकेश चंद्र तिवारी एसडीएम बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed