{"_id":"6afa0d0340b6692a250dc7f0","slug":"number-of-buyers-for-seasonal-vegetables-has-increased-providing-a-market-for-farmers-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-129380-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मौसमी सब्जियों के खरीदार बढ़े, किसानों को मिला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मौसमी सब्जियों के खरीदार बढ़े, किसानों को मिला बाजार
Mon, 16 Nov 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम बदलने के साथ ही बाजार में मौसमी सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है। स्थानीय काश्तकारों की ओर से सब्जी मंडी और दुकानाें में ताजी सब्जियों की सप्लाई की जा रही है। सुबह से ही ग्राहक सब्जी की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
दुकानदारों ने बताया कि पालक, मेथी, धनिया और लाई 10 रुपये प्रति गड्डी, मूली 50 रुपये किलो, करेला 60 रुपये किलो है। बताया कि आसपास के गांवों से किसान अपनी उपज लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है। मौसम अनुकूल होने के कारण स्थानीय सब्जियों की गुणवत्ता बेहतर है। ग्राहक भी ताजी और स्थानीय सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। किसानों को बाजार में सीधे उपज बेचने से उचित दाम मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिल रहा है।
कोट
सर्दियों में उगने वाली सब्जियों का शुरुआती सीजन चल रहा है। लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय क्षेत्रों से ही काश्तकारों से सब्जियां खरीदते हैं। इन दिनों मूली, पालक, मेथी का साग खूब बिक रहा है। - महेश नाथ, दुकानदार
विज्ञापन
- अधिकतर सब्जियां स्थानीय क्षेत्रों से मंगाई हैं। इससे काश्तकारों को भी बाजार मिल जाता है। शुरुआत में सब्जियों के दाम भी ठीक हैं। कुछ सब्जियों के दाम कम भी हुए हैं। - गिरीश टंगड़िया, दुकानदार
- गांवों से किसान ताजी सब्जियां लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। बाहर से आने वाली सब्जियों के मुकाबले स्थानीय उपज ताजी होने के कारण ग्राहक इसे अधिक पसंद कर रहे हैं। - पंकज पाठक