फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   UREDA project officer arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 40,000

Bageshwar News: उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 25 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
UREDA project officer arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 40,000
बागेश्वर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी की इस गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिले में उरेडा कार्यालय में उनके सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की चार फाइलें कार्यालय में अटकी हैं जिसके एवज में आरोपी अधिकारी ने 40 हजार रुपये की डिमांड की है। शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराने के बाद मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश में निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से विजिलेंस टीम ने उरेडा कार्यालय में दबिश दी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल, निवासी राजनगर, पीरुमदारा, रामनगर, नैनीताल को 40,000 रुपये की रिश्वत सौंपी विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले पर निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरुगेशन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर संपर्क करें और भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed