{"_id":"57603fd84f1c1b4a2511b85b","slug":"uprooted-from-rain-and-gale-electric-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और अंधड़ से बिजली के पोल उखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और अंधड़ से बिजली के पोल उखड़े
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
तूफान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की देर शाम कांडा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश और तेज अंधड़ से देवल बिछराल गांव में बिजली के खंभे उखड़ गए। अंधड़ से चक्की की छत उड़ कर बिजली के तारों में लटक गई। ट्रांसफार्मर लगे पोल के गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम कांडा तहसील के देवल बिछराल गांव में बारिश के साथ तेज अंधड़ चला। अंधड़ की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई पेड़ों के साथ ही ट्रांसफार्मर का पोल भी धराशायी हो गया। गांव के पंकज कुमार जोशी की आटा चक्की की छत उड़कर बिजली के तारों में लटक गई। छत के उड़ जाने से चक्की में रखा गेहूं और आटा भी खराब हो गया।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र जोशी व गिरीश जोशी ने इसकी सूचना प्रशासन को देते हुए बिजली आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। इधर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने बताया कि सूचना के बाद कर्मचारी मौके पर भेजे जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर सहित पोल जमीन पर गिर गए हैं। इससे लाइनों को क्षति तो पहुंची है।
विज्ञापन