फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Unemployed rickshaw driver

केमू की हड़ताल से बेरोजगार हुए रिक्शा चालक

Wed, 29 Mar 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 29 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Unemployed rickshaw driver
ई-रिक्शा - फोटो : self

बागेश्वर। चार दिन से जारी केमू की हड़ताल से जहां आम यात्री खासे परेशान रहे, वहीं इससे रोज रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले  रिक्शा चालक बेरोजगार जैसे हो गए। बसों का संचालन ठप होने से रिक्शा चालक दिन में 50-60 रुपये भी नहीं कमा पाए।

विज्ञापन


केमू की हड़ताल से बागेश्वर जिले में यात्रियों को तो दिक्कतें उठानी पड़ी। इससे नगर में संचालित होने वाले रिक्शा चालकों की आजीविका भी प्रभावित रही। नगर में लगभग एक दर्जन रिक्शे चलते हैं। यह रिक्शे चालक पूरी तरह से केमू की बसों पर ही निर्भर हैं। सभी रिक्शों का संचालन केमू स्टेशन से तहसील रोड में होता है। किसी रिक्शा चालक को यात्री तो किसी को बसों से लगेज पहुंचाने का काम दिन भर मिलता है। 
विज्ञापन


लेकिन पिछले चार दिनों से केमू की हड़ताल के कारण बस स्टेशन सूनसान पड़ा रहा। ऐसे में रिक्शा चालक बेरोजगार से हो गए । रिक्शा चालक किशन कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि केमू बसों का संचालन बंद होने से पिछले चार दिनों में वह सौ रुपये रोज भी नहीं कमा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरमघर निवासी तिलराम ने बताया कि केमू की हड़ताल के कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। कमेड़ी देवी निवासी हेम सिंह का कहना है कि  केमू की हड़ताल से उन्हें घर जाने के लिए वाहन नहीं मिल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed