फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uncontrolled vehicle fell from the road into the field due to brake failure, nine people injured

Bageshwar News: कुंवारी के 54 आपदा प्रभावित परिवारों को दिए भूमि के पट्टे

Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle fell from the road into the field due to brake failure, nine people injured
कपकोट के कुंवारी गांव में आपदा प्रभावितों को विस्थापित भूमि के दस्तावेज देते विधायक और अन्य। सं
बागेश्वर। विधायक सुरेश गढि़या ने कपकोट विधानसभा के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों का विभिन्न विकास कार्याें की सौगात देकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेढ़ करोड़ से बनने वाली विद्युत लाइन के निर्माण का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुंवारी गांव पहुंचे विधायक सुरेश गढि़या का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने यहां 54 आपदा प्रभावित ग्रामीणों को विस्थापन के लिए भूमि के पट्टे दिए। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। उनको भविष्य में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कुंवारी गांव के ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाली ऊर्जा निगम की विद्युत लाइन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन बनने से ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। विधायक ने गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम एनएस नबियाल, पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रताप कठायत, चंद्र सिंह कपकोटी, दीवान सिंह दानू, कुंवर सिंह, भूपाल सिंह, पुष्कर सिंह, भूपेंद्र दानू, हिम्मती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed