{"_id":"5bce1ea1bdec2269625f5823","slug":"uncontrolled-bus-collided-with-first-truck-and-then-railing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू हुई बस पहले ट्रक और फिर रेलिंग से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू हुई बस पहले ट्रक और फिर रेलिंग से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus collided with first truck and then railing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर से बरेली जा रही रोडवेज की एक बस काफलीगैर मेें दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बेकाबू हुई यह बस पहले ट्रक से टकराई और फिर पुल की रेलिंग से टकराकर रुक गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया।
सोमवार सुबह छह बजे बागेश्वर से बरेली जा रही बस (यूके 07 पीए 2498) काफलीगैर थाने के पास अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस पहले विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (संख्या यूके 04 सीए 5474) से टकराई। इसके बाद यह बस पुल की रेलिंग से टकरा कर रुक गई। बस की रफ्तार कम थी और इस वजह से बस रेलिंग से टकरा कर रुक गई। बस में लगभग 10 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से जाना पड़ा। यही नहीं दूसरा वाहन आने तक यात्रियों को काफी देर सड़क पर इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया।