{"_id":"5f5127a28ebc3e547a7fa281","slug":"ultrasound-started-after-three-days-bageshwar-news-hld3956650189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद शुरू हुए अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद शुरू हुए अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
बागेश्वर में खुले अल्ट्रासाउंड कक्ष के ताले। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल में तीन दिन बाद अल्ट्रासाउंड होने फिर शुरू हो गए हैं। डॉ. मुन्ना लाल के कोविड इंचार्ज बनने से अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया ने अल्ट्रासाउंड करने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले सीएमएस को कोविड का इंचार्ज बना दिया था। अतिरिक्त जिम्मेदारियां होने के कारण उन्होंने अल्ट्रासाउंड करने बंद कर दिए थे।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। डीएम विनीत कुमार और सीएमओ डॉ. बीडी जोशी के आदेश पर फिर से अल्ट्रासाउंड करने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया ने छह गर्भवती महिलाओं समेत 12 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। इससे पहले सोमवार को उन्होंने सीएमएस और कोविड इंचार्ज की अतिरिक्त जिम्मेदारी के चलते अल्ट्रासाउंड करने में असमर्थता जताई थी।
डॉ. टोलिया ने कहा कि कोविड इंचार्ज और सीएमएस की अतिरिक्त जिम्मदारी होने के चलते अल्ट्रासाउंड कर पाना संभव नहीं था। इससे कोविड के कार्यों में दखल पड़ रहा था। डीएम और सीएमओ के निर्देश पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड करने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. मुन्ना लाल को अब कोविड इंचार्ज बना दिया गया है। डॉ. टोलिया ने कहा कि सितंबर आखिरी सप्ताह में उनका रिटायरमेंट है। तब तक वह अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट होने के नाते अल्ट्रासाउंड करना जारी रखेंगे।