{"_id":"6303cc653e26787c9a0d8ebb","slug":"ukd-and-aap-demands-cbi-probe-in-uksssc-paper-leak-bageshwar-news-hld4731796118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते आप कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : ALMORA
बागेश्वर/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने सोमवार को बागेश्वर और द्वाराहाट में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।
बागेश्वर में यूकेडी के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधीन प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए बनाए गए यूकेएसएसएससी की वजह से सरकार सवालों में है। प्रदेश की जनता इस प्रकरण के बाद खुद को अपमानित और ठगा हुआ महसूस कर रही है।
प्रदेश सरकार की एसआईटी या अन्य जांच एजेंसियों के माध्यम से होने वाली जांच पर लोगों को भरोसा नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। वहां पर विनोद जोशी, कैलाश सिंह, खीम सिंह, पूरन सिंह, दान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, द्वाराहाट में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया कहा कि भ्रष्टाचार रोकने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी कैलाश फुलारा, भुवन चौधरी, नीरू आर्या, नरेंद्र अधिकारी, महेंद्र सिंह रौतेला, ध्यान सिंह रावत, हिम्मत सिंह आदि थे।
आप ने भी उठाई जांच की मांग
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में धांधली और पेपर लीक मामले के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस मामले में बड़े स्तर पर भी जो लोग संलिप्त हैं, उनके खिलाफ भी सरकार कार्रवाई करे। वहां पर अखिलेश टम्टा, प्रकाश चंद्र भट्ट, नवीन चंद्र आर्य, किरन आर्य, मीरा जीना, मुकेश टम्टा, दिनेश कुमार, भीम सिंह भाकुनी आदि थे। संवाद

पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजते उक्रांद के लोग। संवाद- फोटो : RANIKHET

बागेश्वर कलक्ट्रेट में पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते यूकेडी कार्य?- फोटो : BAGESHWAR