{"_id":"bfc09b39cc153262b34066036c3c5d9d","slug":"udyamsthl-start-preparing-the-nanda-devi-temple-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमस्थल के नंदा देवी मंदिर मेले की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमस्थल के नंदा देवी मंदिर मेले की तैयारी शुरू
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदा देवी मेला कमेटी की ओर से ग्राम पंचायत सुरकाली गांव के उद्यमस्थल स्थित नंदा देवी के मंदिर में हर तीसरे साल लगने वाले क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नंदा देवी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
कमेटी की यहां हुई बैठक में तय किया गया कि मेले का शुभारंभ 20 सितंबर को विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी संयुक्त रूप से करेंगे।
लोगों से मेले को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की। ग्रामीणों को मेले की व्यवस्था के लिए अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।
कमेटी के व्यवस्थापक मोहन सिंह हरड़िया, संरक्षक मनोज साह, ग्राम प्रधान तिलक गोस्वामी, बीडीसी सदस्य शीला साह, योगेश हरड़िया, दिनेश गढ़िया, प्रताप सिंह, गिरधारी सिंह, शंकर साह, कुंवर सिंह, नारायण सिंह और सुंदर सुरकाली आदि थे।
विज्ञापन