{"_id":"6848755b174c4653ee016701","slug":"two-youths-arrested-with-hashish-and-caterpillar-fungus-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116274-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चरस और कीड़ा जड़ी के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चरस और कीड़ा जड़ी के साथ दो युवक गिरफ्तार
Tue, 10 Jun 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के एसपी कार्यालय में चरस और कीड़ाजड़ी के साथ पकड़े गए आरोपी और पुलिस। संवाद
बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो युवकाें को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से चरस और दूसरे से कीड़ा जड़ी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
मंगलवार को एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ की टीम कपकोट क्षेत्र से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक दोपहिया वाहन को रोका गया। चेक करने पर वाहन सवार गिरीश सिंह निवासी भाटनीकोट, बागेश्वर के कब्जे से 502 ग्राम चरस और विक्रम सिंह निवासी वाछम, कपकोट के पास से 45.55 ग्राम कीड़ा जड़ी (यारसा गंबू) बरामद हुई। पुलिस दोनों आरोपियों को कोतवाली लाई। आरोपी गिरीश के खिलाफ धारा-8/20/60 एनडीपीएस और विक्रम के खिलाफ धारा 26(छ)/41/42 भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी घोड़के ने कहा कि सीओ अजय लाल साह के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया है। उन्होंने संयुक्त टीम को 2000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।