फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two years later, not compensation

सड़क निर्माण के दो साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Tue, 08 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 08 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two years later, not compensation
रानीखेत में नहीं सुधरी सड़क - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। रुनीखेत-खोली अमतौड़ा मोटर मार्ग निर्माण में कटी जमीन का दो साल बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने शीघ्र मुआवजा नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  दो साल पूर्व अमतौड़ा होते हुए रुनीखेत के लिए सड़क कटी थी। जिसमें खोली और अमतौड़ा के लगभग दो सौ परिवारों की सैकड़ों नाली भूमि कट गई थी।

विज्ञापन


उपजाऊ भूमि कटने के साथ ही ग्रामीणों के फलदार पेड़ भी उखड़ गए थे। लोक निर्माण विभाग द्वारा उस समय मुआवजा देने की बात कही गई थी, लेकिन सड़क निर्माण के दो साल बाद भी ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला है। खोली के ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार और अमतौड़ा के कुंदन सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मुआवजे की मांग उठाई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यदि विभाग शीघ्र जमीन का मुआवजा नहीं देता है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पूरन चंद्र कांडपाल, कुंदन सिंह, चंदन सिंह परिहार, हरीश बिष्ट, जुगल कांडपाल, मोहन सिंह, दीवान सिंह, आनंद कांडपाल, राम सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed