{"_id":"57c319e64f1c1bb969d4f6ea","slug":"two-women-were-injured-by-monkeys-ktkne","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटखने बंदरों ने दो महिलाओं को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटखने बंदरों ने दो महिलाओं को किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के बमराड़ी ग्राम पंचायत में बंदरों का आतंक बना हुआ है। कटखने बंदरों ने खेतों में घास काटने गई दो महिलाओं को घायल कर दिया। ग्राम प्रधान जसौदा देवी ने बताया कि बमराड़ी गांव निवासी मीना देवी और हंसी देवी घास काटने खेतों में गई थीं।
विज्ञापन
लौटते समय बंदरों ने अचानक उन पर हमला कर काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार किया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने बंदरों के काटने से घायल हुई दोनों महिलाओं को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही आतंक का पर्याय बन चुके बंदरों से निजात दिलाने को कहा है। उनका कहना है कि बंदर खेतीबाड़ी को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं अब लोगों पर हमला करने के कारण महिलाओं व बच्चों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन