{"_id":"5e9881cd8ebc3e6fd73c9216","slug":"two-villagers-die-due-to-electrocution-bageshwar-news-hld3802970144","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दो ग्रामीणों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दो ग्रामीणों की मौत
विज्ञापन
मृतक गोपाल दत्त जोशी (फाइल फोटो)
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के कफौली में बिजली लाइन में खराबी दूर करते समय करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि लाइनमैन समेत तीन अन्य लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया है। ग्रामीण लाइन की मरम्मत में ऊर्जा निगम का सहयोग कर रहे थे। मामले में मृतक ग्रामीणों के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में जेई के खिलाफ तहरीर दी गई है।
कपकोट क्षेत्र के ग्राम हरसीला और कफौली के बीच 11 केवी का बिजली का तार टूटने से कफौली क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। यूपीसीएल के जेई राजेंद्र शाही लाइनमैन राजेंद्र सिंह को लेकर बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे। इस दौरान लाइन की मरम्मत में ग्रामीण भी सहयोग कर रहे थे। पोल पर तार बदलने के दौरान दोपहर करीब एक बजे तार पास से गुजर रही 33 केवी की लाइन को छू गई। इससे ग्राम कफौली (हरसीला) निवासी नवीन पांडे (30) पुत्र ख्याली दत्त पांडे, गोपाल दत्त जोशी (42) पुत्र खीमानंद जोशी, भुवन सिंह कोरंगा (35) पुत्र नैन सिंह, दिनेश चंद्र पांडे (42) पुत्र नरोत्तम पांडे और लाइनमैन राजेंद्र सिंह (52) पुत्र विशन सिंह निवासी गोलना (कपकोट) करंट लगने से झुलस गए।
सभी को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नवीन पांडे और गोपाल दत्त जोशी को मृत घोषित कर दिया। भुवन सिंह कोरंगा करीब 70 प्रतिशत तक झुलसा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। अन्य दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से मृतकों के घर में कोहराम मचा है।

मृतक नवीन पांडे। फाइल फोटो- फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन