{"_id":"58c0614e4f1c1b683ddc5311","slug":"two-traders-charged-the-fines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यापारियों से जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो व्यापारियों से जुर्माना वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकान के बाहर सामान लगाने वालों का चालान काटा जाएगा। डीएम मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर बागेश्वर नगर में दुकान के बाहर सामान लगाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को डीएम के भ्रमण के दौरान स्टेट बैंक चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर सामान लगाया हुआ मिला। इस पर दुकान का चालान कर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। एसडीएम रवींद्र बिष्ट के नेतृत्व में बुधवार को नगर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम बाजार, पुल, हिचौड़ी बाजार में पहुंची। इस दौरान सात दुकानों से पॉलिथीन, थर्माकोल से बनीं प्लेटें, गिलास आदि वस्तुएं जब्त की गईं। आरोपी व्यापारियों से 6500 रुपए का जुर्माना वसूला। अभियान में एसडीएम रवींद्र बिष्ट, तहसीलदार पीएस बिष्ट, नगर पंचायत ईओ हरिचरण सिंह समेत नगर पंचायत कर्मी शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन