फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two students left after studying again

पढ़ाई छोड़ चुकी दो छात्राओं ने फिर लिया प्रवेश 

Fri, 01 Dec 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 01 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two students left after studying again
अभिप्रेरण शिविर में उपस्थित छात्राएं।  - फोटो : amar ujala

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुड़कुनी में शुक्रवार को बालिका अभिप्रेरण शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल ने किया। इस अवसर पर पढ़ाई छोड़ चुकी दो बालिकाओं ने फिर से विद्यालय में प्रवेश लिया। अभिप्रेरण शिविर की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई।

विज्ञापन


शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को एएनएम जानकी गढ़िया ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की देखभाल से संबंधित जानकारी दी। विद्यालय से ड्राप आउट कक्षा आठवीं और नवीं की दो छात्राओं पिंकी और मनीषा ने पुन: प्रवेश लिया। प्रधानाचार्य डॉ. कांडपाल ने बालिका शिक्षा के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शिविर में राजेश पाठक, भूपेंद्र फर्स्वाण, सुनीता, दिनेश सिंह, कृष्ण सिंह गढ़िया, अंजनी देवी, लछिमा देवी, खष्टी देवी, नंदी देवी, बीना, तनुज, योगेश, राकेश सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed