{"_id":"6a7225aea2b6c164ca06bb4b","slug":"two-smugglers-arrested-with-1472-kg-of-hashish-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127063-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 1.472 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 1.472 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कपकोट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.472 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मंगलवार को एसपी जितेंद्र मेहरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने पालीडुंगरा पुल से आगे भराड़ी मार्ग पर आर्गेनिक जैविक उत्पाद भवन के समीप बैरिकेडिंग की थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अपाची बाइक को रोकने का इशारा किया गया, तो चालक ने डरकर गाड़ी झटके से रोक दी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गोविंद सिंह (32) निवासी सुमगढ़ बताया। वाहन में एक अन्य युवक राजा रावत उर्फ राज रावत (26) निवासी शामा मेन बाजार भी था। पुलिस को तलाशी के दौरान दो अलग-अलग थैलों से 1.014 किग्रा और 458 ग्राम चरस मिली। आरोपियों ने बताया कि वह चरस को द्वाराहाट बेचने जा रहे थे। एसपी मेहरा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। नेटवर्क में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।