फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two new bridges to be built on the Dubagada-Karas route; approval granted for the first phase

Bageshwar News: दुबागाड़ा से करास मार्ग पर बनेंगे दो नए पुल, प्रथम चरण की मिली स्वीकृति

Sat, 29 Aug 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two new bridges to be built on the Dubagada-Karas route; approval granted for the first phase
बागेश्वर। विधानसभा क्षेत्र के दुबागाड़ा से करास मार्ग तक दो नए पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक पार्वती दास के अथक प्रयासों से शासन से दोनों पुलों के निर्माण के लिए प्रथम चरण की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति मिलने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनता लंबे समय से दुबागाड़ा और करास क्षेत्र में सुरक्षित और स्थायी पुलों के निर्माण की मांग कर रही थी। विधायक पार्वती दास ने जनभावनाओं को देखते हुए शासन स्तर पर इस विषय को प्रमुखता से उठाया और निर्माण स्वीकृति सुनिश्चित कराई। पुलों का निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के कई गांवों को बारहमासी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी और आपातकालीन स्थितियों में बड़ी राहत मिलेगी। स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



दुबागाड़ा से करास क्षेत्र की जनता लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रही थी। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने से आवागमन सुगम होगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पार्वती दास, विधायक, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed