फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two more children are in the grip of gulagontu

दो और बच्चे आए गलघोंटू की चपेट में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two more children are in the grip of gulagontu
बागेश्वर। कपकोट के अलग-अलग गांवों के दो और बच्चों में गलघोंटू (डिप्थीरिया) के लक्षण पाए गए हैं। दोनों बच्चों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज को आईं कपकोट के सुमाती निवासी संगीता (7) पुत्री किशन सिंह और चलकाना निवासी गुड़िया दानू (10) पुत्री हीरा सिंह में गलघोंटू जैसे लक्षण पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने बताया कि दोनों बच्चों के सैंपल ले लिए गए हैं। सैंपलों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभिभावकों एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

सात बच्चों की हो गई है मौत
सितंबर में अब तक 11 बच्चे गलघोंटू की चपेट में आ चुके हैं। चचई गांव में जुलाई में गलघोंटू ने दस्तक दे दी थी। इस रोग से पीड़ित कपकोट विकासखंड के सात बच्चों की मौत हो चुकी है। चचई, हरसिला, कन्यालीकोट, पुड़कुनी, जगथाना, सुमाती, चलकाना आदि गांवों के बच्चे लगातार गलघोंटू की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उक्त ग्रामसभाओं में टीकाकरण का कार्य भी किया जा चुका है। डॉक्टरों के अनुसार हालात अब नियंत्रण में हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि व्यापक रूप से रोग फैलने के बाद भी जिला अस्पताल में अब तक गलघोंटू रोग के उपचार में कारगर एंटी टॉक्सिन इंजेक्शन नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed