{"_id":"595a73de4f1c1b885c8b45b3","slug":"two-houses-partially-damaged-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात हुई बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बागेश्वर के चामी गांव में पूरन राम पुत्र प्रेम राम और गरुड़ के घेटी गांव निवासी मोहन सिंह पुत्र दीवान सिंह का भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। भवन स्वामियों की सूचना पर राजस्व विभाग ने मौका मुआयना कर क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
इधर, मौसम विभाग के हवाले से आपदा प्रबंधन विभाग ने अगले दो दिनों के भीतर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुुयाल ने बताया कि चार और पांच जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को इसकी सूचना देकर अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन