फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two houses demolished, five roads closed

दो मकान ध्वस्त, पांच सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two houses demolished, five roads closed
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। रोजाना रात को बारिश हो रही है। दिन के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से जिले में दो मकान ध्वस्त हुए हैं और पांच सड़कों पर यातायात बाधित है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार रात जिले के तीनों विकासखंडों में झमाझम बारिश हुई। कपकोट में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश हुई। गरुड़ में 20 और बागेश्वर ब्लॉक क्षेत्र में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से गरुड़ तहसील के कौसानी में हरीश सिंह मेहरा पुत्र नैन सिंह और घेटी में कुशी राम पुत्र बाली राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का मौका मुआयना कर लिया है।
विज्ञापन

लगातार बारिश का कहर मोटर मार्गों पर टूट रहा है। जिले के बागेश्वर-दफौट और सौंग खलीधार मोटर मार्ग पर कई दिनों से यातायात ठप है। कपकोट-कर्मी, बड़ी पन्याली और कमेड़ीदेवी-भैंसुड़ी सड़क पर भी मलबा गिरने से आवाजाही बाधित हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम लगातार चल रहा है। मौसम विभाग के अनुुमान को देखते हुए प्रशासन सजग और किसी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed