फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two Houses Collapsed

बदियाकोट में दो मकान क्षतिग्रस्त, रमाड़ी में मलबे में फंसी कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two Houses Collapsed
बागेश्वर के रमाड़ी रोड पर बुधवार की रात मलबे में फंसी कार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। कपकोट तहसील क्षेत्र में भारी बारिश होने से बदियाकोट में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कपकोट-शामा-तेजम मार्ग पर रमाड़ी के समीप नाले से भारी मात्रा में मलबा आने से एक कार फंस गई। वहीं, लंबे समय से बंद दो सड़कों को प्रशासन अब तक नहीं खुलवा सका है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम से रात तक कपकोट तहसील क्षेत्र में 27.50 मिमी बारिश हुई। पिंडर घाटी और शामा क्षेत्र में भारी बारिश हुई। बदियाकोट में भारी बारिश से किशन राम पुत्र भूपाल राम और स्वरूप राम पुत्र हरी राम के आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान की जानकारी जुटा ली है।
विज्ञापन

वहीं, शामा-तेजम सड़क पर रमाड़ी के समीप भारी बारिश से नाला उफान पर आ गया। शाम करीब साढ़े सात बजे एक कार नाले से बहकर आए मलबे में फंस गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों ने कार के फंसे होने की सूचना तहसील प्रशासन को दी। एसडीएम पारितोष वर्मा ने तत्काल बीआरओ को सूचना दी। बीआरओ की टीम ने मौके पर जाकर मलबा हटाया और करीब एक घंटे बाद कार को मलबे से बाहर निकाला। रात को ही सड़क पर यातायात भी सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, 30 जुुलाई से बंद डंगोली-सलानी और 15 अगस्त से बंद बिजोरीझाल-ओखलसों मोटर मार्ग पर अब तक यातायात सुचारु नहीं हो सका है। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल का कहना है कि सड़कों में नुकसान अधिक होने से यातायात सुचारु कराने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed