{"_id":"635acb2b6a25140548716bae","slug":"two-hours-opd-in-district-hospital-bageshwar-news-hld480164056","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज के दिन भी साढ़े दस बजे तक चली ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज के दिन भी साढ़े दस बजे तक चली ओपीडी
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने के बाद भी जांच कराने पहुंचे मरीज। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल में भाई दूज के दिन भी ढाई घंटे की ओपीडी हुई। साढ़े दस बजे तक ओपीडी में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। हालांकि महिला चिकित्सक ने ओपीडी बंद होने के बाद भी मरीज देखे। अन्य मरीजों की इमरजेंसी में जांच की गई।
दिवाली मनाने के बाद अब जिला अस्पताल में मरीजों की भी संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को साढ़े दस बजे तक चली ओपीडी के दौरान करीब 150 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। हालांकि कुुछ चिकित्सकों के अवकाश में रहने से वहां मौजूद डॉक्टरों ने ही मरीजों की जांच की। हालांकि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सामान्य मरीजों की जांच करते रहे।
अस्पताल में आए मरीजों ने बताया कि त्योहार के चलते कुछ घंटों की ओपीडी होने से दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, महिला डॉक्टर के ओपीडी बंद होने के बाद भी मरीजों की जांच करते रहने से मरीजों को काफी राहत मिली। इधर, प्रभारी सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि इमरजेंसी में मरीजों की जांच भी की जा रही है। शुक्रवार से ओपीडी पूर्ववत सुचारु हो जाएगी और अवकाश पर गए डॉक्टर भी लौट आएंगे।