{"_id":"5bae6c65867a557fe3049179","slug":"two-doctors-became-free-two-wait-for-reliever","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डाक्टर कार्यमुक्त हुए, दो को रिलीवर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डाक्टर कार्यमुक्त हुए, दो को रिलीवर का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल से स्थानांतरित हुए चार डाक्टरों में से सीएमएस सहित दो डाक्टरों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। दो डाक्टरों को अभी प्रतिस्थानी का इंतजार है। डाक्टरों के अभाव में अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है। अस्पताल से चार डाक्टरों का तबादला किए जाने पर विभिन्न संगठनों ने हैरानी जताई है।
शासन द्वारा विगत सोमवार को जिला अस्पताल से सीएमएस डॉ. बसंत कुमार, डॉ. मनीष पंत, डॉ. प्रणम प्रताप सिंह व डॉ. दिलीप वार्ष्णेय का एक साथ तबादला किया दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि तबादला किए गए डाक्टरों के प्रतिथानी के रुप में किसी की तैनाती नहीं की गई है। विभिन्न संगठनों ने सरकार व विभाग की कोशिश का विरोध करते हुए तबादला निरस्त करने की मांग भी की जा चुकी है।
लोगों के विरोध के बाद भी विभाग ने सीएमएस डॉ. बसंत कुमार व सर्जन डॉ. प्रणम प्रताप सिंह को कार्यमुक्त कर दिया है। इससे इन दोनों के पद अब रिक्त हो गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ड्यूटी पर हैं तथा डॉ. दिलीप वार्ष्णेय अवकाश पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
काेट
सीएमएस सहित दो डाक्टर कार्यमुक्त हो गए हैं। उनके स्थान पर नए डाक्टर अभी तैनात नही हो पाए हैं। जबकि दो डाक्टरों को प्रतिस्थानी आने के बाद कार्यमुक्त किया जाएगा।
-डॉ एसपी त्रिपाठी, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर