{"_id":"5f6798de8ebc3ebaab321646","slug":"two-ayurvedic-hospitals-in-bageshwar-will-open-health-wellness-centers-bageshwar-news-hld397657767","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के दो आयुर्वेदिक अस्पतालों में खुलेंगे हेल्थ वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के दो आयुर्वेदिक अस्पतालों में खुलेंगे हेल्थ वेलनेस सेंटर
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों में हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलेंगे। इसके लिए जिले के दो अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इन हेल्थ वेलनेस सेंटर में योगा के माध्यम से बीमारियों का इलाज किया जाता है।
जिले में कुुल 18 राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। जिनमें कहीं भी हेल्थ वेलनेस सेंटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पहली बार जिले के दो राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों में हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल सैंज (बागेश्वर) और राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल दफौट (कपकोट) में हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
जिला अस्पताल के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. एजल पटेल ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलने से लोगों को फायदा मिलेगा। इन सेंटरों में योगा के माध्यम से खुद को स्वस्थ रखने और विभिन्न रोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगा। लोगों को अवसाद, मोटापा, उच्च रक्तचाप, जोड़ों का दर्द, कब्ज आदि बीमारियों को दूर करने के लिए योगासन कराए जाएंगे। साथ ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी को दूर करने के लिए खास तरीके का आयुर्वेदिक उपचार किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि जिले के दो राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों में हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद सेंटर संचालित करने का कार्य किया जाएगा।