फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two arrested with 7 Kilo Charas

बागेश्वर में सात किलो 38 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 7 Kilo Charas
बागेश्वर। झिरोली थाना पुलिस ने सात किलो से अधिक चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को सीओ शिवराज सिंह राणा की देखरेख में झिरोली के थाना प्रभारी कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में झिरोली-कठपुड़िया में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। रात 10.15 बजे कठपुड़ियाछीना से एक किमी पहले काफलीगैर की ओर एक वाहन की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

वाहन में रखे बैग से अलग-अलग थैलियों में 7.038 किलोग्राम चरस पाई गई। वाहन में सवार परविंदर सिंह राणा (37) निवासी सिंहधार मल्ला जोशीमठ और पुष्कर सिंह (40) निवासी ग्राम वाछम थाना कपकोट को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। ये लोग कपकोट से चरस लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ झिरौली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया। आरोपियों को शनिवार को बागेश्वर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया।

चरस तस्करी का गढ़ बन गया कपकोट
बागेश्वर। जिले का कपकोट चरस तस्करी का गढ़ बन गया है। जिले में पकड़े जाने वाली चरस कपकोट से लाने की पुष्टि होती रही है। जिले में स्मैक तस्कर भी तेजी से पैर पसार रहे हैं। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में तस्करी के 13 मामलों में 2.90 किलो चरस पकड़ी गई। इस वर्ष अब तक चरस तस्करी के 12 मामलों में 10.18 किलो चरस पकड़ी जा चुकी है। बात स्मैक तस्करी की करें तो वर्ष 2021 में 26 मामलों में 170 ग्राम स्मैक पकड़ी गई। इस वर्ष स्मैक तस्करी के छह मामले पकड़ में आ चुके हैं। 93 ग्राम स्मैक बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed