फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two Arrested In POCSO

दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग संरक्षण में लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two Arrested In POCSO
बागेश्वर। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगाने वाले और दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

11 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया था। कोतवाली में आईपीसी की धारा 365 बनाम अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 12 नवंबर को किशोरी को ताकुला वन विभाग के बैरियर के पास से सकुशल बरामद कर लिया। गुमशुदा को काउंसिलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

17 नवंबर को वादी ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को हार्दिक दानू उर्फ हरीश दानू निवासी मंडलसेरा बागेश्वर, साजन उर्फ सुमित निवासी फलटनिया, सलमान अहमद निवासी कठायतबाड़ा बागेश्वर और एक विधि विवादित किशोर जबरदस्ती अपने साथ ले गए। पीड़िता को धमकी देकर उससे पैसे लिए और दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी साजन उर्फ सुमित, सलमान अहमद को पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। विधि विवादित किशोर को आरे बाईपास से संरक्षण में लिया गया। विवेचनाधिकारी एसएसआई खष्टी बिष्ट ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed