फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two Arrested alleging forest Fire

रंगे हाथ पकड़े गए जंगल को आग लगाते दो नेपाली श्रमिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested alleging forest Fire
बागेश्वर के खबडोली में जंगल जलाते पकड़े गए नेपाली श्रमिकों के साथ वन विभाग की टीम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान खबडोली के जंगल में आग लगाने वाले दो नेपाली श्रमिकों को रंगे हाथों पकड़ा। विभाग ने आरोपियों को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। आरोपियों को भविष्य में इस तरह की हरकत करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

रेंजर श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में विभाग की टीम बागेश्वर रेंज के खबडोली जंगल में गश्त कर रही थी। इस दौरान कंपार्ट संख्या चार में दो नेपाली चंद्र बुढ़ा (35) और नवीन बुढ़ा (30) निवासी रिसीदा, मल्लेख, नेपाल को जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। वन कर्मियों ने तत्काल आग बुझा दी और दोनों आरोपियों को हिरासत ले लिया। दफ्तर लाकर उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। रेंजर करायत ने बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए विभागीय टीम पूरा प्रयास कर रही है। वनों में लगातार गश्त की जा रही है। ग्रामीणों को भी वनाग्नि सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभागीय टीम में त्रिलोचन कांडपाल, चंदन राम, खीम सिंह रौतेला, संजय कठायत और संतोष कुमार थे। इधर, डीएफओ हिमांशु बागरी ने वनों को जलाने वाले आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जंगल जलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed