फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tulsi tea manufacturer Chandrashekhar Pandey will get the Small Enterprise

Bageshwar News: तुलसी चाय के निर्माता चंद्रशेखर पांडेय को मिलेगा लघु उद्यम पुरस्कार

Thu, 26 Jun 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tulsi tea manufacturer Chandrashekhar Pandey will get the Small Enterprise
चंद्रशेखर पांडेय।
बागेश्वर। जिले के प्रमुख उद्यमियों में शुमार चंद्रशेखर पांडेय को राज्य स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। तुलसी चाय, काला धान, काला गेहूं की पैदावार से उन्होंने लघु उद्यम को नया आयाम दिया है। आज देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा प्रदेश के दो अन्य उद्यमियों को भी यह पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

चंद्रशेखर पांडेय ने मुंबई छोड़कर गांव लौटने का फैसला लिया तो उनके सामने बंजर जमीन को आबाद करने की चुनौती थी। उन्हाेंने मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से करीब 150 नाली जमीन को आबाद कर दिया। तुलसी चाय से शुरू हुआ उनका सफर हर्बल टी, ग्रीन टी, काला धान, काला गेहूं, स्थानीय पारंपरिक फसलाें के उत्पादन समेत होम स्टे के कारोबार तक पहुंच गया। परिवार के सदस्यों के अलावा ग्रामीणों को भी उन्होंने रोजगार दिया है। पांडेय ने बताया कि उन्हें उप निदेशक उद्योग एमएस सजवाण की ओर से पत्र मिला है। उन्हें प्रदेश में उद्यम के लिए उन्हें तीसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर पौड़ी गढ़वााल के शिवम जैन और दूसरे स्थान पर उत्तरकाशी की अन्नपूर्णा नौटियाल का नाम पुरस्कार पाने वालों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed