फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Trembling Earth as people ran out of homes

धरती कांपते ही घरों से बाहर भागे लोग

Sat, 25 Apr 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 25 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Trembling Earth as people ran out of homes
शनिवार को पूर्वाह्न 10:42 बजे आए भूकंप के झटकों से कई जगह दशहत फैल गई। झटकों से मकान हिल गए। घरों के अंदर बरतन आदि टकराने लगे। दहशत के मारे लोग घरों से बाहर भाग आए। हालांकि जिले में कहीं भी नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


करीब आधा मिनट तक झटकों के कारण लोग दहल उठे। घरों के अंदर मौजूद कई लोग बाहर आ गए। कांडा में महिला पंचायत की अध्यक्ष उमा जोशी ने बताया कि अचानक घर के  अंदर कंपन महसूस हुई। सहमे लोग घरोें से बाहर आ गए। दूसरी बार करीब 12:15 बजे आए झटकों से दहशत और बढ़ गई।

विज्ञापन


शामा कपकोट के पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा ने बताया कि भूकंप के झटकों के कारण दहशत फैल गई। लोग घरों, दुकानों से बाहर आ गए। इधर कई सालों से इतने तेज झटके पहली बार महसूस किए गए। इससे पहले उत्तरकाशी में भूकंप के दौरान ऐसी दहशत मची थी। दूसरी बार के झटके सीमित थे। भराड़ी से व्यवसायी शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार भूकंप के इतने तेज झटके महसूस किए गए, जो करीब आधा मिनट तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed